🐟 मछली के जाल को लेकर दो गांवों में विवाद, मौके पर पहुंचा प्रशासन
रामपुर खुर्द पंचायत के मुसहरी और भतौड़िया पंचायत के बिहारीपुर गांव के बीच मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने को लेकर विवाद गहरा गया। तनाव की सूचना पर गुरुवार को सीओ मनोहर कुमार और मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और स्पष्ट किया कि जब तक स्थल को लेकर ठोस निर्णय नहीं हो जाता, तब तक विवादित जगह पर कोई भी पक्ष जाल नहीं लगाएगा।
मुसहरी के ग्रामीणों का दावा है कि स्थल रामपुर खुर्द पंचायत की सीमा में है, जबकि बिहारीपुर पक्ष का कहना है कि उनके गांव के लोग करीब 50 वर्षों से वहां मछली पकड़ते आ रहे हैं।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि प्रशासन के लिखित आदेश के बिना यदि कोई पक्ष विवादित स्थल पर जाल लगाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#भागलपुर #नाथनगर #मधुसुदनपुर #मछलीजाल #गांवविवाद #प्रशासन #पुलिस