मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लगाया पांच लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप, एसएसपी को दिया शिकायती पत्र
भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद यामीन द्वारा एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि गांव के ही रहने वाले 5 लोगों ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। इस बात की शिकायत उसने थाने पर भी की लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की है।