मुरादाबाद: 12 परिवारों को पीएम योजना के तहत नहीं मिले आवास, डीएम को प्रार्थना पत्र देकर लगाई इंसाफ़ की गुहार
कटघर क्षेत्र निवासी 12 परिवारों ने सिविल लाइन स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र डीएम को सौंपा है। जानकारी देते हुए सरताज ने बताया कि वह कटघर थाना क्षेत्र का निवासी है और कई वर्षों से लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसको पीएम योजना के तहत आवास नहीं मिला है। DM को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इंसाफ़ की गुहार लगाई गई है।