मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में मोबाइल व नकदी चुराने वाले आरोपी शाकिर अल्वी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जीआरपी ने ट्रेनों में मोबाइल व नकदी चुराने वाले आरोपी शकिर अलबी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र में चांद मस्जिद के पास का निवासी है। उसे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर से गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी को शकिर के पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल व 3500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।