मुरादाबाद: मुढ़ापांडे थाना पहुंचे डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, निस्तारण के अधिकारियों को दिए निर्देश
DM मानवेंद्र सिंह और SSP हेमराज मीणा मुढा पांडे थाना पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने सभी फरियादियों की फरियादें सुनी और संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश भी दिए। डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीणा ने 3 मामलों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही उनका निस्तारण कर दिया। वहीं दो अन्य मामलों में अधिकारियों को जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।