मुरादाबाद: कटघर क्षेत्र में पत्नी ने शराब पीने से पति को मना किया तो दोनों बीच विवाद हो गया पति ने गुस्से में जहरीला पदार्थ सेवन
कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी सूरजनगर निवासी संजू (35) एसी, फ्रीज और वाॅशिंग मशीन का मैकेनिक था। उसकी पत्नी और एक बेटी है। छोटे भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि संजू शराब पीता था। वह शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने उसको शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद विवाद से क्षुब्ध होकर संजू ने जहर खा लिया। जहा उसकी मौत हो गई।