बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा
दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को बुधवार को दोषी कर देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि घटना पयागपुर थाना क्षेत्र मे वर्ष 2021 मे हुई थी। जब एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दैनिक श्रमिक की नाबालिक बेटी के साथ आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। जिस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।