बोध गया: बोधगया में शंकराचार्य मठ की जमीन पर बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से 10 अवैध मकान ध्वस्त
Bodh Gaya, Gaya | May 19, 2026 बोधगया स्थित शंकराचार्य मठ बोधगया की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस अभियान के तहत 10 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन द्वारा पहले कुल 35 घरों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया।