मिर्ज़ापुर: निषाद पार्टी के लोगों ने फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने हेतु कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
निषाद पार्टी ने सोमवार की दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर वीरांगना फूलन देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक निषाद ने बताया कि जनपद जालौन के आशीष द्विवेदी द्वारा एक्स पर अभद्र टिप्पणी किया गया था। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ज्ञापन सौंपा गया है।