मिर्ज़ापुर: भटेवरा गांव में पट्टीदारों ने मामूली विवाद में लाठी-डंडे से हमला कर पति-पत्नी को लहूलुहान किया
चिल्ह थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में पट्टीदारों ने मामूली विवाद में पति-पत्नी को लाठी डंडे से हमला कर लहू लुहान कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचे ताड़कनाथ निषाद ने बताया कि दूसरे का झगड़ा था उसी में पूछताछ के लिए पट्टीदार आए थे, इसके बाद लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई पत्नी मैना देवी को भी बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।