मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर भौवरहा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों से झाड़ू लगवाने का वीडियो हुआ वायरल
बताती चले कि सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर भौवरहा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों से विद्यालय के अध्यापक द्वारा झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की वीडियो वायरल होने पर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है अब देखना है कि संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।