मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के पुरानी वीआईपी वाहन स्टैंड के पास दबंगों ने एक युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
बताते चले कि सोमवार की सुबह लगभग 11:00 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विंध्याचल थाना क्षेत्र के पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित सुलभ शौचालय के पास वाहन स्टैंड पर। कुछ दबंगों ने एक दलित युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामूली विवाद को लेकर हुए इस घटना में आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े तक फाड़ डालें।