मिर्ज़ापुर: बिहसड़ा बाजार में जूता-चप्पल की दुकान में आग लगने से ₹10,000 नगद और चार लाख का जूता-चप्पल जलकर हुआ राख
जिगना थाना क्षेत्र की बिहारशड़ा बाजार में जूता चप्पल की दुकान में आग लगने से ₹10000 नगद और चार लाख का जूता चप्पल जलकर राख हो गया। बाजार निवासी उदय कुमार पुत्र शिवकुमार मोदनवाल ने बताया कि रंजीशवश दुकान में आग लगाई गई है। वह रविवार की शाम दुकान बंद करके घर गया तो रात्रि 12:30 बजे मोबाइल के जरिए उसे दुकान में आग लगने की सूचना मिली।