भोगनीपुर: नथुआपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलटा, तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल, तीन को रेफर किया गया
भोगनीपुर के नथुआपुर के पास शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भोगनीपुर से घाटमपुर की ओर जा रहा ऑटो अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में थाना राजपुर के गुबार के जीतसिंह की पत्नी पुष्पलता, राधादेवी, श्रीनगर कानपुर के हनुमंत की पत्नी रेखादेवी,थाना सजेती के असवार के गिरधारी घायल हो गए। रेखा देवी, राधा देवी, गिरधारी को रेफर किया गया है