एफपीओ धर्मपुर ने जनसहयोग से आयोजित किया सहकार उत्सव-भूपेंद्र
धर्मपुर (मंडी)
कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर और इफको सहकारी समितियों ने किसानों को किया जागरूक
एफपीओ धर्मपुर धर्मपुर द्धारा पाड़छु में आयोजित चार दिविसिय सहकार उत्सव का समापन केवीके सुंदरनगर के इंचार्ज डॉ पंकज सूद ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता एफपीओ अध्यक्ष सत्तपाल सिंह ने की।इस अवसर पर इस उत्सव को सफ़ल बनाने और वित्तिय मदद करके के लिए रणताज़ राणा, रूपचंद गुलेरिया, राजेश कुमार, रमेश चंद, प्रेम सिंह,एचएम एम सोलर, द बलेड, ज़िला सहकार विकास संघ मंडी, इफको, केवीके, एमजेजेवीस,लीला मैमोरियल महिला प्रोसेसिंग सेंटर सकोह की इंचार्ज रजनी सकलानी, जोढन सेंटर की कमला ठाकुर, ज़ुल्मी देवी, कुलदीप बिष्ट, भानू,रीना, रामलाल इत्यादि को भी सहयोग के लिए सम्मानित भी किया गया। एफपीओ सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस उत्सव के आयोजन पर क़रीब एक लाख रुपये जनसहयोग से ख़र्च किये गए जो धर्मपुर एफपीओ की स्थानीय लोगों में पिछले चार साल में बनी साख का परिणाम है।हालांकि इस उत्सव को असफ़ल करने में वर्त्तमान नुमाईंदों ने पूरी कोशिश की और कुछ अधिकारियों को यहां पर आने से रोका साथ ही जानबूझकर समान्तर कार्यक्रम समीपवर्ती पँचायतों में लोगों को यहां रोकने के उद्देश्य से रखे।बाबजूद उसके यह प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसके लिए एफपीओ प्रबधंक कमेटी ने सभी का धन्यवाद किया।उधर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी पंकज सूद ने भी एफपीओ धर्मपुर को दो हज़ार सदस्य बनाने और कृषि,बागवानी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केवीके शुरू से ही एफपीओ धर्मपुर का मार्गदर्शन कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।डॉ एल के शर्मा ने शिवा परियोजना और अन्य बागवानी उत्पादों के भंडारण और प्रोसेसिंग बारे जानकारी प्रदान की।इफको सहकारी समिति के मंडी ज़िला के इंचार्ज डॉ राजेश गलोटिया ने खादों और विशेष तौर पर नैनो यूरिया खाद की जानकारी प्रदान की और उन्होंने कहा कि एफपीओ धर्मपुर ने भी इफको की सदस्य्ता ली है और इसकी एजेंसी के लिए भी आवेदन किया है और उम्मीद है कि जल्दी ही उन्हें एजेंसी स्वीकृत हो जायेगी।उसके बाद इफको औऱ एफपीओ धर्मपुर बहुत से अन्य कार्यक्रम भी मिलकर आयोजित करेंगे।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एफपीओ कल से स्थानीय स्तर पर जौई, बरसीम, गन्दम और सब्जियों के बीज इत्यादि उपलब्ध करवायेगा और पाड़छु एनएच पर हररोज़ ये बीज उपलब्ध होंगे।