कांके: धुर्वा के जेपी मार्केट के पास बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग, आग पर पाया गया काबू
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2025 धुर्वा स्थित जेपी मार्केट के पास गुरुवार देर रात करीब दस बजे बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने के बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।