मुंगावली: बढोली गांव में दबंगों ने 32 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार बढोली गांव निवासी रोहित राजपूत (32 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को रात लगभग 8:30 बजे गांव के ही जितेंद्र, कुलदीप, शिवराज और ब्रह्मानंद ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।