कासगंज: महिला ने फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देने पर सदर कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर
सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अजीत यादव ने घर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी स्कूल आते-जाते समय उसे परेशान करता रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी और उसके अज्ञात साथी पर मामला दर्ज कर लिया।