बांका: गांधी चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, ₹18 हजार का ऑनलाइन चालान काटा
Banka, Banka | Apr 7, 2026 बांका जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के व्यस्त गांधी चौक पर सुबह करीब 11:00 बजे शुरू किया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के कुल 18,000 रुपये का जुर्माना वसूला।