देहरादून: पांचों लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा- प्रचंड बहुमत से जीतेगी कांग्रेस
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस जीत के दावे कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरीके से तैयार है और कांग्रेस पांचों लोकसभा सीट प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है उससे उत्तराखंड के लोगों में रोष का माहौल है।