देहरादून: पुलिस कार्यालय देहरादून में सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन, एसएसपी अजय सिंह ने 52 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
रविवार शाम 4 बजे SSP देहरादून अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय, देहरादून में आयोजित सैनिक सम्मेलन सम्मेलन में शिरकत की। सम्मेलन में एसएसपी ने जनवरी माह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 52 पुलिस कर्मियों को *मैन आफ़ द मंथ* के अवार्ड से सम्मानित किया। एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।