देहरादून: उत्तराखंड भाजपा के 250 प्रतिनिधि दिल्ली से बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र लेकर लौटेंगे: बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुनीता
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा के 250 प्रतिनिधि दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक से बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र लेकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली मे राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक चल रही है। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता समेत तमाम पदाधिकारी से बैठकों का दौर जारी है।