देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में इंटक कांग्रेस की हुई बैठक, मोहम्मद इकरार को चुना गया युवा इंटक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष
रविवार को दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में इंटक कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने शिरकत की। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया की कांग्रेस नेता मोहम्मद इकरार को युवा इंटक कांग्रेस, देहरादून का जिला अध्यक्ष बनाया जाये।