भीलवाड़ा: जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर जीनगर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
महात्मा गांधी चिकित्सालय (एमजीएच) में प्रसूता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार दोपहर जीनगर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी चिकित्सकों व जिम्मेदार कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करी।