पटियाली: पटियाली क्षेत्र के ग्राम गूंदरागंज के पास पिकअप और बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
पटियाली क्षेत्र में ग्राम गूंदरागंज के पास सोमवार शाम पिकअप वाहन और बाइक की भिड़ंत में श्रीकृष्ण (25) निवासी रुस्तमपुर की मौत हो गई, देवसिंह गंभीर रूप से घायल हुआ।बताया गया कि बकरों से लदी पिकअप का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम किया। अधिकारियों ने जाम खुलवाया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।