नारायणपुर: बंद कमरे में सो रहे युवक पर हमला, मौत
नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर गांव के वार्ड संख्या 5 में बुधवार देर रात 20 वर्षीय अमन कुमार पर बंद कमरे में हमला कर दिया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पिता सुधीर मंडल ने बताया कि रात में बेटे के कराहने की आवाज सुनकर नीचे आए। दरवाजा बंद था, वेंटिलेटर के रास्ते अंदर जाने पर अमन खून से लथपथ मिला। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने