लालगंज: पिपरा पेट्रोल पंप के पास विदाई कराकर लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, एक दर्जन से अधिक घायल, चार घायलों की हालत गंभीर
हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे विदाई कराकर लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया है।