सहारनपुर: PNB जाली नोट कांड: 11 हजार वेतन, पांच मकान और स्कॉर्पियो का मालिक आदेश, NIA जांच में संपत्ति बनी सवाल
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से मिले 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोटों की जांच में आउटसोर्स कर्मचारी आदेश कुमार की संपत्ति और रहन-सहन ने जांच एजेंसियों के सामने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 11 हजार रुपये मासिक वेतन पर चालक-लोडर के रूप में तैनात बताए जा रहे आदेश के पास पांच मकान, स्कॉर्पियो और वर्ना कार समेत दो बाइक होने की जानकारी सामने आई है