गंगधार: चौमहला क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध मंदिर के पास भारी मात्रा में पानी हुआ एकत्रित, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी
चौमहला के नई आबादी शनि मंदिर के पास पानी निकासी नही होने से भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। जिससे रहवासियों को आने जाने मे कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह वार्ड दो ग्राम पंचायत की खींचतान में है ऐसे में गत दिनों पूर्व तलावली ग्राम पंचायत द्वारा यह पक्की सड़क का निर्माण किया गया किन्तु पानी की निकासी का कोई उपाय नही किया गया। जिससे आमजन परेशान है