गंगधार: चौमहला में आप युवा जिलाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख स्वास्थ्य केंद्र पर रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की
चौमहला में आम आदमी पार्टी युवा जिलाध्यक्ष अंशुल पटेल ने चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार के नाम पत्र लिख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौमहला पर रिक्त पद स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ,फिजिशियन, दंत चिकित्सक, सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। जहां सवा लाख लोगों का इलाज मात्र दो डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है।