बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई 10 साल की कारावास की सजा
पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉकसो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम को बताया कि घटना वर्ष 2022 मे हरदी थाना क्षेत्र मे हुई थी जिसके संबंध मे अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था इस मामले में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है।