बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन, मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बहराइच जिले में किसानों ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले पदाधिकारीयो ने आरोप लगाया कि जिले में नकली कीटनाशक दिए जा रहे हैं, और खाद तथा डीएपी की किल्लत है। किसानों ने मांग की कि उन्हें उचित मूल्य पर खाद और डीएपी उपलब्ध कराई जाए। इसी मांग को लेकर एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा गया है।