बहराइच: इटहिया में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान महिला की मौत, जांच जारी है
बहराइच श्रावस्ती जिले के गिरन्ट थाना क्षेत्र के इटहिया पोस्ट नासीरगंज निवासी रीता देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप कि रीता देवी का देवर उसे आए दिन मारता-पीटता था, जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।