बहराइच: बहराइच जिले में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन के लिए समयसारिणी जारी
बहराइच जिले में नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद के सृजन/सीमा विस्तार के कारण प्रभावित विकास खण्डों की प्रभावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का आंशिक परिसीमन किये जाने के सम्बन्ध में आपत्तियां प्राप्त करने तथा उसके निस्तारण और प्रकाशन आदि के लिए समयसारिणी का निर्धारण कर दिया गया है।