टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र के पास एक घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम तुरंत पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस व दमकल की संयुक्त कार्रवाई में घर में फंसे बच्चे और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।