चंदेरी: अस्पताल में बीजेपी नेताओं से बदसलूकी के बाद आउटसोर्स कर्मचारी हटाया
चंदेरी। सेवा संकल्प यात्रा के तहत हरियाणा से चंदेरी पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सिविल अस्पताल में शनिवार शाम 7 बजे बदसलूकी और गाली-गलौज का मामला सामने आया। बताया गया कि यात्रा में शामिल एक युवा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया था।