खैराट के प्रभात ने NEET UG में 544 अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का मान
देवरिया। विकास खंड भटनी के ग्राम पंचायत खैराट निवासी एवं श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय के सुपुत्र प्रभात कुमार पाण्डेय ने NEET UG परीक्षा में 720 में से 544 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रभात की इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभात की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश से भी कठिन परिश्रम के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
परिवार ने इस सफलता का श्रेय पूर्वजों के आशीर्वाद, माता-पिता के सहयोग और प्रभु श्रीराम की कृपा को दिया। वहीं ग्रामवासियों ने बाबा राजेश्वर नाथ से प्रभात के उज्ज्वल भविष्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता की प्रार्थना की।
प्रभात कुमार पाण्डेय की इस उपलब्धि से खैराट गांव के युवाओं और विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल को और बल मिलेगा। पूरे क्षेत्र के लोगों ने प्रभात को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Deoria, Deoria | Jul 18, 2026