वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लड़की के पिता ने गांव के ही एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा लड़की की बरामदगी के लिए छाप