बीना: बंडा कांड के बाद खिमलासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध भट्टियां तोड़ी, लहान नष्ट, एक गिरफ्तार
Bina, Sagar | Sep 11, 2026 बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद सागर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में एसडीओपी अजय कुमार के नेतृत्व में खिमलासा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस टीम ने गुरुवार की देर शाम ग्राम बसाहरी और जगराई में छापेमारी की, जहां लंबे समय से कच्ची शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा था।