अम्बाला: अंबाला पुलिस ने तोड़ा नशा तस्करों का तीन सालों का रिकॉर्ड, 7.24 किलो हेरोइन की जब्तगी
Ambala, Ambala | Oct 3, 2026 अंबाला पुलिस ने 2026 में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 7.24 किलो हेरोइन बरामद की और 253 आरोपियों को जेल भेजा। एसपी अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों के मुकदमों और गिरफ्तारी के मामले को भी पार कर दिया गया।