अलवर: मालाखेड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन के 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त
Alwar, Alwar | May 17, 2026 अलवर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत मालाखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसपी सुधीर चौधरी के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका के निर्देशन व थानाधिकारी कार्तिकेय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध बजरी ले जाते 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। बाढ़ बिलंदी पहाड़ पर दबिश में 5 पकड़े हैं।