वन विभाग की लापरवाही से शिशम का पेड़ काटा,
ग्रामीणों में रोष
अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव 26 एपीडी स्थित नहर के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने कई शिशम के पेड़ काट लिए। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि वन क्षेत्र में पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण लकड़ी तस्कर बेखौफ होकर पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि वन विभाग नियमित गश्त करता तो इस तरह की घटना नहीं होती।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
#anupgarh #police