भाजपा पश्चिम बंगाल ने पवन दुगल के संगठनात्मक योगदान को सराहा
भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल ने संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान पर अनूपगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन दुगल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी और प्रदेशाध्यक्ष समीक भट्टाचार्य की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि पवन दुगल ने लंबे समय तक पश्चिम बंगाल के दूरदराज़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा मतदाताओं के बीच पार्टी की नीतियों और सुशासन के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टीम पवन दुग्गल Pawan Duggal