गया टाउन सीडी ब्लॉक: म्यांमार के राष्ट्रपति के स्वागत के बाद विजय कुमार सिन्हा विष्णुपद मंदिर पहुंचे, देश की खुशहाली की कामना की
म्यांमार के राष्ट्रपति के गया आगमन पर उनका स्वागत करने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिंहा शनिवार को 11 बजे विष्णुपद टेंपल पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान विष्णु के चरणों में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और बिहार तथा देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए विजय कुमार सिन्हा।