पौड़ी: सतपुली के पास भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन पर बोल्डर गिरने से केरल के श्रद्धालु की मौत
सतपुली (पौड़ी गढ़वाल): उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में रविवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। दिल्ली से धारी देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के मैक्स वाहन पर अचानक एक विशालकाय पत्थर (बोल्डर) गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
SDRF का त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशनघटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। वाहन की स्थिति इतनी खराब थी कि उसे गैस कटर से काटकर घायलों को बाहर निकालना पड़ा। टीम ने युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाते हुए मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।