2027 हरिद्वार कुंभ से पहले अखाड़ा परिषद का पुनर्गठन; महंत रवींद्र पुरी अध्यक्ष और महंत राजेंद्र दास महामंत्री नियुक्त
हरिद्वार: आगामी 2027 के हरिद्वार कुंभ मेले से पहले साधु-संतों की सर्वोच्च संस्था, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में बड़ा फेरबदल हुआ है। शनिवार को कनखल स्थित अटल अखाड़े में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में 13 में से 8 अखाड़ों ने बहुमत के साथ नई कार्यकारिणी की घोषणा की।