जमुई: सोनो के तिलवेरिया गांव में करैत सांप ने बच्चे को डं^सा, झाड़फूंक के 06 घंटे बाद लाया सदर अस्पताल
जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलवेरिया गांव में करैत सांप ने महेश यादव के पुत्र दिलखुश कुमार को डं^स लिया। घटना के बाद परिवार वालों द्वारा करैत सांप को मारा गया और इलाज के बजाय बच्चे को झाड़फूंक के लिए ले जाया गया, जहां काफी देर तक झाड़ फूंक के दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद सोमवार की दोपहर 12:30 बजे बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया, जहां एंटीवेनम इंजेक्शन लगाने के बाद भी बच्चे की तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिवार वाले बच्चे को लेकर शेखपुरा के लिए रवाना हो गए। #jamuitopnews #jamuibihar
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026