बंजरिया: रोहिनिया पंचायत में सहयोग शिविर में मंगलवार को सदर एसडीएम ने कुल 24 आवेदनों का निपटारा किया
रोहिनिया पंचायत में सहयोग शिविर में मंगलवार को सदर एसडीएम के द्वारा कुल 24 आवेदनों का निपटारा किया गया। बीडीओ बंजरिया अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए थे,जिसमे 24 का निष्पादन हुआ। शेष 12 आवेदन सम्बंधित विभागों को भेज दिया गया है। शिविर में सदर एसडीएम निशांत सिहारा ने कहा कि विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान हम आपके घर पर आकर कर रहे है।