मुंगेर: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मक्ससपुर में बंद पड़े घर में चोरों के द्वारा नगदी सहित अन्य सामानों की चोरी
Munger, Munger | Mar 19, 2024 दरअसल मामला है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मक्ससपुर श्री राम कॉलोनी निवासी अमित मिश्रा के बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगद 65 हज़ार रुपए की चोरी कर ली।