चंदौसी: चंदौसी के कैथल गेट स्थित रामबाग पर रावण पुतला दहन स्थल का निरीक्षण एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने किया, दिए निर्देश
चंदौसी,में दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार शाम करीब छह बजे एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने चंदौसी के कैथल गेट स्थित रामबाग मैदान में रावण दहन स्थल का मंगलवार शाम 6:00 बजे के करीब निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।